---Advertisement---

लापरवाह पशु पालकों के खिलाफ कलेक्टर ने दिये ये निर्देश

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। सभी नगरीय क्षेत्रों में अंटैग पशुओं की टैगिंग की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। पशुओं को निराश्रित छोडऩे वाले पशुपालकों के विरुद्ध नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई जारी रहे। नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मलेरिया, डेंगू आदि वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए लार्वा सर्वे और दवाइयों के छिड़काव कार्य प्रभावी रूप से जारी रहे। घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर डेंगू नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय ना करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह (Collector Hoshangabad Neeraj Kumar Singh) ने समय-सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सोहागपुर से वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं कार्यक्रमों एवं समसामयिक मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की।
टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार समीक्षा कर कलेक्टर सिंह ने सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में बाहर से आए श्रमिकों को चिन्हित कर उनका शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। साथ ही सैकंड डोज के ड्यू नागरिकों का टीकाकरण कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। डेंगू पर प्रहार अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही ना बरते। अभियान में कम प्रगति पर सोहागपुर, बनखेड़ी एवं बाबई सीएमओ को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिले में खरीफ सीजन हेतु उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक को दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए समितियों से उर्वरकों का निरंतर उठाव सुनिश्चित किया जाए। उप संचालक कृषि जेआर हेड़ाउ ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान स्थिति में 6580 मीट्रिक टन यूरिया एवं 5680 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है और निरंतर उर्वरकों की रैक जिले को प्राप्त हो रही हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में मिलावटाखोरों एवं भू माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। 365 दिवस से अधिक के लंबित समय सीमा के प्रकरणों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों की जानकारियां आईएफएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी जिला पेंशन कार्यालय के भेजे ताकि समय पर उनके पेंशन का भुगतान हो सके। किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने के पश्चात पेंशन के लिए भटकना ना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर जी पी माली, संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.