फसल, मकान, सामान हर नुकसान का व्यवस्थित सर्वे करें अधिकारी

फसल, मकान, सामान हर नुकसान का व्यवस्थित सर्वे करें अधिकारी

– आरबीसी RBC 6/4 के राहत प्रकरणों Relief cases को शीघ्र स्वीकृत करें

– कलेक्टर ने रंढाल, बरूंडूआ में बाढ़ से क्षति का जायजा लिया

होशंगाबाद। बाढ़ FLoods से प्रभावित हुए लोगों के फसलों Crops, मकान houses, सामान हर नुकसान का व्यवस्थित सर्वे करने तथा आरबीसी 6/4 के राहत प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह कलेक्टर धनंजय सिंह Collector Dhananjay Singh ने राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सिंह ने आज शुक्रवार को होशंगाबाद के ग्राम रंढाल एवं बरूंडूआ का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ आपदा से हुई प्रभावितों के फसल, मकान क्षति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव से हुए धान की फसल के नुकसान का उपसंचालक कृषि के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आदित्य रिछारिया, उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बाढ़ का पानी उतरते ही विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका के दृष्टिगत कलेक्टर ने जनपद सीईओ Janpat CEO को ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन Hypochlorite solution एवं ब्लीचिंग पाउडर bleaching powder का नियमित छिड़काव कराएं।

IMG 20200904 WA0277 1

मृत पशुओं के निस्तारण की कार्रवाई में गति लाए। पीएचई विभाग PHE Department के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से दूषित हुए पानी के शुद्धिकरण के लिए युद्ध स्तर पर सभी हैंडपंपों के क्लोरिनेशन की कार्रवाई करें। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को राशन का वितरण किए जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओआरएस के पैकेट्स एवं क्लोरीन की गोली के वितरण कराएं।

ग्रामीणों से की चर्चा
कलेक्टर सिंह ने ग्राम रंढाल एवं बरूंडूआ में ग्राम वासियों से चर्चा की एवं उन्हें राहत कार्यों, फसल नुकसान, पेयजल व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम वासियों को ढांढस बंधाया की बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। हर संभव सहायता उपलब्ध की जाएगी। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। ग्राम वासियों ने बताया कि बाढ़ आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कार्य अच्छे से किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों द्वारा साफ सफाई एवं पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण की कार्रवाई की गई है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!