---Advertisement---

कलेक्टर ने जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को जिले के सिवनी मालवा का भ्रमण कर यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने यहां सुरक्षित प्रसव के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए जाने वाले प्रसूति केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर सीधे चर्चा की एवं समस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर जनजातीय बहुल ग्राम ढेकना में कुपोषित बच्चे ऋषिकेश राजेश और निहारिका से मिलने उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जानकारी ली। बच्चों के माता पिता को समझाइश दी की वे बच्चों को पौष्टिक आहार ही खिलाएं और नियमित आगनवाड़ी भेजें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि बच्चों को सुबह चाय और टोस्ट खिलाने की परंपरा को समाप्त कर पोषण आहार के सुचारू वितरण के साथ ही इसे लेने की प्रक्रिया की भी निरंतर समझाइश दी जाए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, वजन आदि की भी जानकारी ली।
ग्राम ढेकना और चौतलाय के शासकीय उप स्वास्थ्य में सुरक्षित प्रसव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि इन चिन्हित प्रसूति केंद्रों पर प्रशिक्षित सीएचओ एवं एएनएम को नियुक्त कर वे स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करें यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने इन केंद्र पर पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण के लिए ट्यूबवैल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्राम ढेकना में नेटवर्क की समस्या के निराकरण के लिए टावर की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ड्रॉ प्रदीप मोजेस, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नलिनी गौड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.