---Advertisement---

कलेक्टर ने जनजातीय छात्रावासों में देखी व्यवस्थाएं

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– लापरवाही पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

इटारसी। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Narmadapuram Collector Neeraj Kumar Singh) ने गुरुवार को केसला ब्लॉक और पिपरिया में जनजातीय छात्रावास का औचक निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावासों के बच्चों से भी रूबरू चर्चा कर उनके डेली रूटीन, कक्षाएं, भोजन की गुणवत्ता, खेलकूद, मनोरंजन आदि की भी जानकारी ली।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Narmadapuram Collector Neeraj Kumar Singh) को बच्चों ने बताया कि छात्रावास में व्यवस्थाएं अच्छी हैं। भोजन और नाश्ता भी यहां समय पर मिलता है। कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों से कहा खूब मन लगाकर पढि़ए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे मुझे बताएं।

कलेक्टर ने केसला के शासकीय जनजाति बालक आश्रम छात्रावास पोढार, शासकीय जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास, शासकीय जनजाति आश्रम और दूरस्थ शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास और पिपरिया में सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं मटकुली में बालक छात्रावास एवं आश्रम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने इन छात्रावासों में भवन की स्थिति, छात्रावास में स्वीकृत संख्या के विरुद्ध दर्ज बच्चों की संख्या, शयन कक्ष, भोजन, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्थाएं देखी। बच्चों से पाठ्यपुस्तक पढ़ाकर उनके शैक्षणिक गुणवत्ता की भी जानकारी।

उन्होंने शासकीय जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास की मरम्मत का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास  हथवास के नवीन भवन निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
 केसला के शासकीय जनजातिय बालक आश्रम छात्रावास पोढार के निरीक्षण के दौरान समय पर उपस्थित नहीं पाए जाने पर सहायक शिक्षक ओएस कावडे एवं प्राथमिक शिक्षक रीता राय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थिति
 निरीक्षण के दौरान केसला में जनपद सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य, प्राचार्य शासकीय एकलव्य विद्यालय भरगदा एसके सक्सेना तथा पिपरिया में एसडीएम  नितिन टाले, तहसीलदार राजेश बोरासी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.