---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कलेक्टर सोनिया मीना ग्रामीण पर्यटन परियोजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना को ‘ग्रामीण पर्यटन मिशन, मध्यप्रदेश’ के अंतर्गत ग्रामीण पर्यटन परियोजना में उनके उत्कृष्ट योगदान और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित ‘ग्रामीण रंग पर्यटन संगÓ कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कलेक्टर सुश्री मीना को यह सम्मान जिले में होमस्टे निर्माण की योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है, जो कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। उनके नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी के चलते यह परियोजना आज एक आदर्श मॉडल के रूप में सामने आई है, जो न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण जीवन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

नर्मदापुरम् जिले में होमस्टे के रूप में पर्यटन सुविधाओं का विकास करते हुए न केवल स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर दिए गए हैं, बल्कि पर्यटकों को भी ग्रामीण जीवन के वास्तविक अनुभव से परिचय करवाया है। यह परियोजना प्रदेश में सतत और सहभागी पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.