कॉलेज चलो अभियान : विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी

Post by: Rohit Nage

कॉलेज चलो अभियान : विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। शासकीय महाविद्यालय डोलरिया जिला नर्मदापुरम की टीम ने ग्राम सेमरीखुर्द के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों को कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया के मार्गदर्शन में हुआ। संयोजन श्रीमती प्रेमलता पाटिल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अभियान के उद्देश्य और महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषताओं से अवगत कराया। डॉ. कृष्णा राय चौहान ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. विनोद राय ने शिक्षा और करियर निर्माण के अवसरों पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या रमा शुक्ला ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पण और उच्च शिक्षा के लाभों के बारे में प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। विद्यार्थियों के सवालों एवं जिज्ञासा का समाधान प्राध्यापकों ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हिंडोलिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उच्च शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। आयोजन में सहयोगी स्टाफ अखिलेश मेहरा और राकेश राजपूत ने प्रबंधकीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

error: Content is protected !!