
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कविता के संग दिखे हास्य व्यंग्य के रंग
इटारसी। राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच के तवत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हास्य व्यंग्य के रंग : कविता के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ईश्वर रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के जाने-माने नवगीतकार डॉ विनोद निगम, नर्मदापुरम ने की। कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आर दयाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि पार्षद कीर्ति दुबे तथा समाज सेवी महेश रावत मंचासीन थे। विपिन परंपरा के गीतकार गुलाब भूमरकर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच के जिला अध्यक्ष डॉ हरिओम दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया।

म प्र जन चेतना लेखक संघ के जिला संयोजक डॉ सतीश शमी, मानसरोवर साहित्य समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे, उपाध्यक्ष आशीष दुबे बब्लू, अजय सूर्यवंशी, मोहम्मद नईम, देवेन्द्र गोयल ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम चरण में संस्था के संरक्षक समाज सेवी महेश रावत ने संस्था की ओर से आमंत्रित अतिथियों का शाल श्री फल से अभिनन्दन किया। द्वितीय चरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों राधा मैना प्रिया, स्वर्णलता छेनिया, मनोरमा पांडे मना, टी आर चौलकर, राम वल्लभ गुप्त, प्रवीण शर्मा, जगदीश डवरिया, डॉ सतीश शमी, मदन तन्हाई, एसआर धोटे सुकवि, सुनील जनोरिया, गुलाब भूमरकर, विनय चौरे, कमल पटेल कमल, अविनेश चंद्रवंशी, तरुण तिवारी तरु, रूपेंद्र गौर, हनीफ खान की प्रस्तुति से श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
इस बीच राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक रामाशीष पांडे के गाए गीतों ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ आर दयाल ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद कीर्ति दुबे ने कहा कि संस्था को उनका रचनात्मक सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विनोद निगम ने कहा कि कार्यक्रम में उनकी सहभागिता से वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके बहुचर्चित गीतों ने गोष्ठी को नए आयाम दिए।
संचालन राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच के प्रांतीय सचिव विनोद कुशवाहा ने तथा आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ सदस्य आशीष दुबे बब्लू ने किया। कार्यक्रम में संजय दुबे, स्वप्निल छेनिया, नर्मदा प्रसाद मालवीय, गिरीश पटेल, राजेश व्यास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश गौर, राजेश दुबे, आशीष दुबे बब्लू, अतुल, राकेश, संदीप का सहयोग उल्लेखनीय रहा।