स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर कवीन्द्र कियावत(Commissioner Kavindra Kiyavat) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत(National anthem) का गायन किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर अविनाश लवानिया(Collector Avinash Lavania) ने स्वतंत्रता दिवस(Independence day) के अवसर पर झण्डा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का गायन किया। कमिश्रर कियावत और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।