---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रगति नहीं होने से कमिश्रर नाराज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत, कलेक्टरर्स को दिये निर्देश

नर्मदापुरम। जलगंगा संवर्धन अभियान में संभाग के तीनों जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं आने से नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी नाराज हैं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि गत 30 मार्च से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिलों में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं आई है, जो चिंताजनक है।

जल गंगा संवर्धन अभियान सरकार की प्राथमिकता वाला अभियान है, और इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर श्री तिवारी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए की तीनों जिले जल गंगा संवर्धन अभियान में जल दूत बनाने की कार्रवाई में शत प्रतिशत प्रगति लाएं। लक्ष्य से अधिक से अधिक जल दूत बनाएं और सभी जलदूतों का पंजीयन माय भारत ऐप पर करें। जल स्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों को भी प्राथमिकता से चिन्हित कर अतिक्रमण हटाकर पुन: जल संरचनाओं को जीवित किया जाए। अमृत सरोवरों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने, अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने, स्वयं सेवी संगठनों और आम जनता को भी जल गंगा संवर्धन अभियान से जोडऩे के निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री तिवारी ने भू अर्जन एवं वन व्यवस्थापन सहित राजस्व प्रकरणों एवं राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की भू अर्जन के सभी प्रकरण ऑनलाइन रहे कोई भी प्रकरण ऑफलाइन ना रहे। यदि कोई प्रकरण ऑफलाइन है तो उसे आरसीएमएस पोर्टल में अपलोड कर प्रकरण ऑनलाइन किया जाए। श्री तिवारी ने वन व्यवस्थापन के प्रकरणों में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए, राजस्व संग्रहण में भी कलेक्टर्स से विशेष प्रयास कर सत प्रतिशत राजस्व वसूली करने निर्देश दिए। नरवाई जलाने की घटना पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम, सीमांकन के 10 प्रकरण जो समय सीमा से बाहर हो चुके हैं उनके निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर पेनाल्टी लगाने, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा, मुख्यमंत्री उदम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्व रोजगार योजना, संत रविदास स्व रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत विगत त्रैमास के वितरित प्रकरणों में बैंक द्वारा ब्याज अनुदान क्लेम एवं भुगतान की प्रगति की स्थिति की समीक्षा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, तीनों जिलों के जिला पंचायत के सीईओ, अपर कलेक्टर्स ऑनलाइन तथा उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कैलाश माल, अधीक्षण यंत्री ईपीएचई अंजू सिंह, जिला खाद्य अधिकारी रश्मि साहू ऑफलाइन उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.