रितेश राठौर केसला। परियोजना केसला सेक्टर छीतापुर आंगनबाड़ी केंद्र कोहदा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में माता और बालिकाओं को साइबर क्राइम शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई।
साइबर क्राइम जागरूकता के विषय में महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। शिक्षा और सामाजिक स्तर की चर्चा बालिकाओं को उनकी शिक्षा समाज में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरित किया गया।
इसी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर बालिकाओं ने चित्रकला के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की मेंबर, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित उपस्थित रहे।