इटारसी। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरानी इटारसी में जिला स्तरीय कराते, वुशु, वेटलिफ्टिंग एवं विकासखंड स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत रहे तथा अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय ने की। प्रतियोगिता की संयोजक श्रीमती सपना गिरधारी ने बताया कि 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक व बालिका) में आयोजित इन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विकासखंडों और विद्यालयों की रही सहभागिता
- जिला स्तरीय स्पर्धाएं (कराते, वुशु व वेटलिफ्टिंग) : नर्मदापुरम, सिवनी मालवा, सोहागपुर, बाबई, पिपरिया एवं बनखेड़ी विकासखंडों के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- विकासखंड स्तरीय तीरंदाजी : शासकीय कन्या उमावि पुरानी इटारसी, सेंट मेरी, सेंट जोसेफ, एप्पल ट्री, संदीपनी पवारखेड़ा, स्पिंडल व सर्वाइट होशंगाबाद, टैगोर इटारसी एवं जीनियस प्लेनेट स्कूल के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि योगेंद्र राजपूत ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेल गतिविधियों से जुडऩा चाहिए।
सहसंयोजक अश्वनी मालवीय ने बताया कि तीरंदाजी में चयनित खिलाड़ी 8 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में अर्पण दुबे, अरविंद रैकवार, अरविंद ठाकुर, रवि साहू, यशवंत आंकरे सहित समस्त खेल अधिकारियों व निर्णायकों का विशेष सहयोग रहा।










