नर्मदापुरम। नगरपालिका में प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई हुई जिसमें अनेक समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने की। जनसुनवाई में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता, अंबक पाराशर के साथ ही नपा के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि आज विभिन्न प्रकार की समस्याएं आईं हैं जिनका उचित समाधान किया। साथ ही संबल आदि के आवेदन आए थे जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। वार्ड नंबर 32 की जरीन खान ने संबल से संबंधित आवेदन दिया है जिसको जांच के लिए दे दिया गया हैं। वहीं चंदन नगर रसूलिया नल कनेक्शन विच्छेद करने तथा सीवर लाइन की सफाई करने हेतु आवेदन आया।










