नर्मदापुरम। नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए आज एक बेहद जरूरी खबर है। मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण तवा पुल पर आज 4 जुलाई दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
मध्य प्रदेश सड़क विकास संभाग द्वारा पुल की संरचनात्मक मजबूती को बढ़ाने के लिए बेयरिंग बदलने का काम किया जा रहा है। इस 4 घंटे के ब्लॉक के दौरान किसी भी गाड़ी को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने असुविधा से बचने के लिए वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और नीचे दिए गए वैकल्पिक (डायवर्टेड) मार्गों का उपयोग करें|
भारी वाहनों के लिए तय किया गया रूट प्लान
- पिपरिया/जबलपुर से भोपाल/इंदौर की ओर : यह वाहन पिपरिया-सांडिया-बरेली मार्ग से होकर जाएंगे।
- सोहागपुर/माखननगर से भोपाल/इंदौर की ओर : इन वाहनों को माखननगर-आरी-सांगाखेड़ा-बांद्राभान-नर्मदापुरम मार्ग से निकाला जाएगा।
- माखननगर से इटारसी/बैतूल की ओर : यह ट्रैफि़क माखननगर-आरी-सांगाखेड़ा-बांद्राभान होते हुए आगे बढ़ेगा।
- इटारसी/बैतूल से माखननगर/पिपरिया की ओर : इन वाहनों को इटारसी-मंडी धोंखेडा-बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से भेजा जाएगा।
- नर्मदापुरम/भोपाल से माखननगर/पिपरिया की ओर : यह ट्रैफि़क बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
- यात्री ध्यान दें : दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच इस रूट पर निकलने से बचें या जाम और परेशानी से बचने के लिए पहले से ही डायवर्टेड रास्तों का चुनाव करें।











