---Advertisement---

आज और कल पूरा करें एसआईआर, मतदाता बनने का कर्तव्य निभाएं

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में, प्रदेश के महानगरीय क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों से इस शनिवार और रविवार को अपना मतदाता बनने का कर्तव्य निभाने की अपील की है। सारिका घारू ने कहा कि प्रदेश को 100 प्रतिशत एसआईआर वाला जिला बनाने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिन स्थानों पर काम शेष है, वे सप्ताहांत शनिवार और रविवार के अवकाश का उपयोग कर अपना गणना प्रपत्र जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रपत्र जमा करने की तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

जहां कर्मचारियों, श्रमिकों और बाहर से आकर रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां अभी भी फॉर्म वापस बीएलओ तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने इन सभी से सही जानकारी के साथ अपने बीएलओ को प्रपत्र सौंपने की अपील की है। हर नागरिक की मदद के लिए उनके घर तक पहुंच रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.