कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, भोजन, मिष्ठान का वितरण

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, भोजन, मिष्ठान का वितरण

इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस ने गांधी स्टेडियम स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi at Gandhi Stadium) की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (City Congress President Pankaj Rathore) ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में हुई। देश में स्वतंत्रता आंदोलन से स्वंतत्र भारत के आज तक के समय में देश के निर्माण व विकास में अहम भूमिका रही।

जब आज देश में अराजकता, नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है, तो सर्वधर्म समभाव व संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु कांग्रेस ही संघर्षरत है और विकल्प भी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कांग्रेस को त्याग और बलिदान की परिपाटी वाला संगठन बताया।

प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव मयूर जायसवाल ने कहा कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस ही सुरक्षित रख सकती है। प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस गुफरान अंसारी ने कहाकि आज देश में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के माध्यम से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व कांग्रेस के कार्यकर्ता दे रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष युवा कांग्रेस गोल्डी बेस ने महात्मा गांधी (Mhatama Gandhi) की विचारधारा पर चलने की आवश्यकता की बात कही। युवा कांग्रेस नेता बाबू हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास ने यह सिद्ध किया है कि कांग्रेस त्याग, तपस्या, बलिदान वाली पार्टी है।

पूर्व पार्षद मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि देश मे सभी धर्मों, वर्गों का सम्मान कांग्रेस ने किया। यह अमन और भाईचारे का संदेश देने व कार्य करने वाली पार्टी है।

भोजन व मिष्ठान वितरण

रात्रि 9 बजे इटारसी रेल्वे स्टेशन पर सभी कांग्रेसजनों ने नगर कांग्रेस के द्वारा इटारसी रोटी बैंक के माध्यम से भोजन व मिष्ठान वितरित किया।

इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक विभाग लाली सलूजा, खेल विभाग जिलाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, जिला महामंत्री राजेन्द्र तोमर, जिला महामंत्री शेख रमजान, अंटू भाटिया, राहुल दुबे, धर्मेन्द्र मालवीय, प्रतीक मालवीय, जितेंद्र उत्प्रीत, विक्रमादित्य तिवारी, सतीष बैस, सौम्य दुबे, नीरज राठौर, विक्की साहू, रमेश जैन, रवि अग्रवाल, सचिन तिवारी, अशोक दुबे, भरत राजपूत, अनूप गांचले, प्रणीत मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!