कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के आव्हान पर नगर कांग्रेस कमेटी ने पद यात्रा निकालकर बढ़ी हुई महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आर के झरबड़े (Naib Tehsildar RK Jharbde) को सौंपा। कांग्रेस नेता संतोष मालवीय, नगर अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, कार्तिक शर्मा, ऋषभ दीक्षित, पूर्व पार्षद संजय तिवारी, राजा भैया, दौलतराम पटेल, पूर्व पार्षद जमील खान, अजीज खान, रफीक अली, शरद सराठे आदि ने बताया कोरोना काल के बाद से देश में महंगाई अपने चरम पर है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम पर लगाम लगाने मांग की है। दाम नियंत्रित ना होने की स्थिति में कांग्रेस ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।