कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और कर्मचारी नेता महेश आर्य ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

– सेवादल नेता अवध पांडेय, अधिवक्ता पंकज पटेल और प्रकाश केवट ने भी भाजपा ज्वाइन की

इटारसी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेश आर्य सहित सेवादल से अवध पांडेय, अधिवक्ता पंकज पटेल और प्रकाश केवट ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। आज महिला दिवस पर ईश्वर रेस्टॉरेंट में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में महेश आर्य ने करीब सैंकड़ों लोगों के साथ भाजपा ज्वाइन की। श्री आर्य ने भाजपा नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गर्व है, जो हमारे राष्ट्र की कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित है। मुझे विश्वास है कि भाजपा के महान नेतृत्व के तहत, हम विकास और समृद्धि के नए उच्चाईयों को प्राप्त करेंगे। नगर पालिका इटारसी अध्यक्ष पंकज चौरे श्री आर्य के फैसले का स्वागत किया।

अवध, पंकज भी हुए भाजपा के

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, नर्मदा पुरम के जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नर्मदा पुरम विधायक डॉ, सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित की मौजूदगी में कांग्रेस सेवादल नेता अवध पांडेय और अधिवक्ता पंकज पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने दोनों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

माणक के करीब केवट भी भाजपा में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल के करीबी प्रकाश केवट ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। आज विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!