इटारसी। समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदी शुरु करने की मांग लेकर आज आज नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के नेतृत्व में तहसील आफिस तक रैली निकाली और ज्ञापन दिया।
मूंग की फसल सरकार द्वारा हर वर्ष समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती थीं परन्तु इस वर्ष अभी तक सरकार ने किसी भी प्रकार की अधिसूचना मूंग खरीदी को लेकर जारी नहीं की गयी है, जिससे किसान चिंतित है। इसी को लेकर नगर कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से ट्रैक्टर रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा एवं जल्द से मूंग खरीदी चालू करने की मांग की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, अजय मिश्रा, संतोष गुरयानी, राकेश चंदेल, नीलेश मालोनिया, पार्षद सीमा भदौरिया, दिलीप गोस्वामी, अमित कापरे, मनीष चौधरी, पप्पी कलोसिया, अरविंद चंद्रवंशी, गोल्डी बैस, गौरव चौधरी, सौम्य दुबे, प्रतीक मालवीय, मयंक चौरे, उत्सव दुबे, शम्मी जायसवाल, प्रणय मिश्रा, रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, नेहा चावरे, प्रीति यादव, नितेश सोलंकी, आशीष परदेशी, सोनू बकोरिया, पप्पू आठनेर, निहाल ठाकुर, नमन पटेल, युवराज चौधरी, प्रज्ञान साहू, चिन्मय नामदेव, राहिल बड़कुर, समीर परते, करण चौधरी, कन्हैयालाल बामने, भवानी कहार आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।











