इटारसी। नगर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार (Congress District President Satyendra Faujdar)थे तथा अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathore) ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसपाल सिंह भाटिया (Jaspal Singh Batia), जिला आईटी सेल अध्यक्ष अक्षय दीक्षित, पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, शंकर परदेशी, सम्राट तिवारी व आयोजक खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में पावर लिफ्टिंग में जागृति जुनानिया, साफ्टबाल में निधि तिवारी, क्रिकेट में गौतम रघुवंशी को मोमेंटो, सम्मान पत्र, सरस्वती जी की प्रतिमा, मैडल से सम्मानित किया। हॉकी से कृष्ण मालवीय, गाजी खान, प्रीतम राजपूत, राजवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र व सिद्धार्थ, शेख मुनीर, वंश घारू, मुजमिल खान को हॉकी प्रदान की। फाइटर फुटबाल क्लब को फुटबाल व हरीश थापा, शुभम मजूमदार को प्रशस्ति पत्र, रिलायंस क्रिकेट क्लब से सुमित परदेशी को क्रिकेट किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पाली भाटिया,सुरेश मालवीय ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जय जुनानिया, भूमिका ओमप्रकाश साकल्ले, मंच संचालन अनिल रैकवार व आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने किया।
कार्यक्रम में राहुल दुबे, गजानन गज्जू तिवारी, संतोष चौरे, गुफरान अंसारी, मुकेश शर्मा पिंकी, श्याम गौर, ओमप्रकाश, साकले, दुर्गेश लाला, दिन्नू मासाब, भूरा सोनी, नितिन पटेल, कान्हा सोनी, जगदीश जुनानिया, पवन शर्मा, अजय अहिरवार, सोनू बकोरिया, अनिल सोनकिया, संजय बिंदोले, कन्हैयालाल वामने, अनूप गांचले, कन्हैया जाटव, अनिल बस्तवार, रौनक छावडा, सौम्य दुबे, नर्मदाप्रसाद रैकवार सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
खेल दिवस : कांग्रेस ने किया खिलाड़ियों का सम्मान


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









