इटारसी। जिला किसान कांग्रेस नर्मदापुरम एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को जिले की सबसे बड़ी इटारसी कृषि उपज मंडी में किसान संवाद आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंडी प्रशासन के साथ चर्चा कर गेहूं, चना और मक्का लेकर आए किसानों को हो रही तुलाई संबंधी दिक्कतों और उचित एमएसपी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर जिला प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
बैठक में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने मांग रखी कि जिन किसानों ने 15 मार्च से 10 अप्रैल के बीच अपनी उपज समर्थन मूल्य से कम पर बेची है, सरकार सूची बनाकर उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई सीधे खातों में करे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने वेयर हाउस से मूंग चोरी और खरीदी प्रकरण में संलिप्त गिरोह पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से किसान अगली फसल के लिए कर्ज लेने पर मजबूर हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
इस अवसर पर हेमचंद कश्यप, शिवमंगल सिंह चौहान, अमित गुप्ता, अखिलेश पटेल, अजय अहिरवार, धनसिंह भदौरिया लक्की, सौम्य दुबे, मो. आमिर, शम्मी जायसवाल, राहुल दुबे, प्रणीत मिश्रा, प्रहलाद आठनेरे और अनिल राठी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।










