जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस आईटी सेल समन्वयक नियुक्त

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस आईटी सेल समन्वयक नियुक्त

इटारसी। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को देखते हुए प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की नई टीम तैयार की जा रही है। कांग्रेस आईटी सेल में जिले की चारों विधानसभा में समन्वयक नियुक्त किये हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की ओर से जारी सूची में सिवनी मालवा (Seoni Malwa) निवासी युवा कांग्रेस नेता अखिलेश पांडे (Akhilesh Pandey) को नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले में सिवनी मालवा विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया है। श्री पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विधायक संजय शर्मा, समीर शर्मा, पुष्पराज पटेल, ओम रघुवंशी, शेष मेहरा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत, युवा नेता मयंक दुबे, आनंद गौर, सुरेंद्र महाला, अंकित वर्मा, निखिल वर्मा, नितिन चौधरी, अमित पटेल, रामकुमार वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसके अलावा पिपरिया (Pipariya) विधानसभा के लिए राजेन्द्र सोन्हिया (Rajendra Sonhiya), सोहागपुर (Sohagpur) विधानसभा के लिए मानेगांव निवासी सुमित जैसवाल (Sumit Jaiswal), होशंगाबाद (Hoshangabad) विधानसभा के लिए राम गोपाल मालवीय (Ram Gopal Malviya) को विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: