इटारसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रशासनिक सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने अपने इटारसी दौरे के दौरान आज गुरुद्वारा साहिब में गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। सिख समाज ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री सप्पल ने सिख समाज से इटारसी के बारे में जानकारी भी ली।
गुरुद्वारे में नहीं दिया भाषण
सिख समाज द्वारा स्वागत के बाद, मंच संचालन कर रहे सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने श्री सप्पल को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। इस पर श्री सप्पल ने कहा कि वे गुरु घर (गुरुद्वारा) में हैं और इस पवित्र स्थान पर वे कोई राजनीतिक उद्बोधन नहीं देंगे। उन्होंने गुरुद्वारे से बाहर आकर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
स्वागत में शामिल प्रमुख नेता
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव, योगेंद्र गुप्ता, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाकांत ‘गुड्डन’ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सिख समाज की ओर से हरभजन सिंह सलूजा, परमजीत सिंह सलूजा, अमनदीप भाटिया, परमीत भाटिया, सतप्रीत छाबड़ा, गुरमुख सिंह सैनी, बाबा जानेजा, और बंटी सलूजा ने श्री सप्पल का स्वागत किया। इसके अलावा, नगर कांग्रेस सेवा दल और जिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने किया।








