उपचुनाव से लौटे कांग्रेस नेता का निधन

उपचुनाव से लौटे कांग्रेस नेता का निधन

राज्यसभा सांसद विवेक (Rajya Sabha MP Vivek) तन्खा ने किया शोक व्यक्त

बैतूल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में पार्टी का काम करवाकर लौटे पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद डागा का गुरूवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उपचुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम को बैतूल से विधायक रहे विनोद डागा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

कई रैलियों में भाग लिया
विनोद डागा ने प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कई रैलियों में मौजूद रहे। हाल ही में वे कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में नदी बचाओ सत्याग्रह और पद यात्रा के अवसर पर भी सक्रिय भी रहे थे।

पार्टी में शोक की लहर
मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी दुख व्यक्त किया गया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बैतूल के पूर्व विधायक विनोद डागा जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुखों का यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद डागा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मेरे मित्र डागा के आकस्मिक निधन के समाचार से हतप्रभ हूं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान एवं परिवार को शक्ति दे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!