---Advertisement---

कांग्रेस ने किया सोनिया, राहुल पर ईडी की कार्यवाही का विरोध

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • जयस्तंभ चौक पर दिया धरना, जलाया मोदी शाह का पोस्टर

इटारसी। कांग्रेस ने मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही के विरोध में जयस्तंभ चौक पर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेशाध्यक्ष गजानन तिवारी और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस गुफरान अंसारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है उसमें ईडी के द्वारा कोई कार्यवाही बनती ही नहीं है, पर मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं के प्रश्न से घबरा कर झूठे प्रकरण बना कर दबाव बना रही है ।

कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि हमने पिछले साल में ईडी की कार्यवाही के विरोध में दिल्ली में सप्ताह भर पूरे प्रदेश के साथियों के साथ प्रदर्शन किया था, राष्ट्रीय सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने नारा दिया था ‘न डरे न डरते हैं, गांधी उनको कहते है’ और मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि गांधी परिवार सहित पूरे देश के कांग्रेस जन जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार हैं।

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष व कांग्रेस के नेताओं को ही जबरन निशाना बना कर असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। मोदी सरकार अदानी, अंबानी, सेवी की पूर्व निदेशक माधवी बुच पर कार्यवाही क्यों नहीं करती? सरकार राहुल गांधी के असल सवालों से डर कर यह कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने कहा कि मोदी शाह देश का वातावरण बिगाड़ रहे हैं, धर्म जाति के नाम पर लड़ाकर महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था से ध्यान हटा रही है।

अधिवक्ता कांग्रेस नेता संतोष गुरयानी ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में इतने भ्रष्टाचार हुए हैं, जो उनके पार्टी के नेताओं व उद्योग पति मित्रों को बचाने के लिए विरोधी नेताओं को सरकारी एजेंसियों के द्वारा टारगेट कर रही है। जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नेहा चावरे ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधान मंत्री पद ठुकरा दिया, ये समर्पण की मिसाल हैं। इसका कांग्रेस पार्टी सड़क व संसद में जवाब देगी। धरने के बाद काली पट्टी बांध कर कांग्रेसजनो ने मोदी और अमित शाह के पोस्टर जलाकर नारेबाजी की। आभार प्रदर्शन संजय धर ने किया।

इस अवसर पर रमेश बामने, परमजीत लाली सलूजा, योगेश त्रिवेदी, अंटू भाटिया, पार्षद दिलीप गोस्वामी, सीमा भदोरिया, इरशाद अहमद सिद्दीकी, राकेश चंदेले, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, कमल दर्डा, रामशंकर सोनकर, गोल्डी बैस, ज्ञानेंद उपाध्याय, राहुल वर्मा चंद्रकांत दुबे, गोल्डी चौधरी, सौम्य दुबे, राहुल दुबे, गौतम मैनाख् पिंकी शर्मा, गोपाल नामदेव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.