इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया। यह शिविर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में वार्ड 13, न्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन गार्डन के सामने, पूर्व विधायक केपी बस्तवार के निवास के पास लगाया गया।
फॉर्म भरने में की गई मतदाताओं की सहायता
शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उन सम्मानित मतदाताओं की सहायता करना था, जिन्हें मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरने में कठिनाई आ रही थी। वार्ड 13 के कई मतदाताओं ने शिविर में पहुंचकर कांग्रेस जनों की मदद से अपने फॉर्म भरवाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, इटारसी नगर के एसआईआर प्रभारी शेख रमजान, सविता बस्तवार, साधना सहगल, धर्मेंद्र मालवीय, मयूर जायसवाल, लखन राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विनिता बस्तवार, नसीम खान, अनिल बस्तवार, दीपक धर, नारायण गौर, सुशील बस्तवार, अजय पटेल, संध्या बस्तवार, अशोक तिवारी, संतोष बामने, अनूप गाचले, प्रमोद कलोसिया, प्रतीक मालवीय, विक्की तिवारी, गोल्डी बेस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसडीएम से मिलकर समस्याओं पर की चर्चा
शिविर के समापन के पश्चात, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, सोम दुबे, और प्रतीक मालवीय ने एसडीएम (उप-मंडल अधिकारी) से मुलाकात की। उन्होंने एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में आ रही परेशानियों और जटिलताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और उनके निराकरण की मांग की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।








