इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी (City Congress Committee Itarsi) ने आज मिनी गांधी स्टेडियम (Mini Gandhi Stadium) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री (Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन, राजेन्द्र तोमर, सुरेश मालवीय, अनिल राठी, संजीव हनी गोठी, पार्षद धर्मदास मिहानी, रवि अग्रवाल, सोनू नागरे, नीरज राठौर, डीके बालोरिया सहित गांधीवादी नागरिक उपस्थित थे।
कांग्रेस ने महात्मा गांधी व शास्त्री को याद किया


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














