महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सौ साल पूरे, कांग्रेस ने याद किया

Post by: Rohit Nage

Congress remembers Mahatma Gandhi on 100th anniversary of becoming Congress President

इटारसी। महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बने आज 100 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने गांधी संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। 26 दिसंबर 1924 को कर्नाटक के बेलगाम अधिवेशन में कांग्रेस ने महात्मा गांधी को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना था। गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बने हुए आज 100 साल पूरे हुए। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोठी धर्मशाला के गांधी स्मृति कक्ष में गांधी संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में सुधांशु मिश्र ने गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा के गांधी का व्यक्तित्व कभी हालातों से समझौता नहीं करता, अशोक जैन ने कहा की गांधी की विचारधारा से हम दूर होते जा रहे हैं, हमें चिंतन करना होगा। स्पर्श दुबे ने गांधी, नेहरू, अम्बेडकर पर अपने विचार रखे एवं महिलाओं की भागीदारी की बात की। संचालन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने एवं आभार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने किया। कार्यक्रम का आरंभ गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम से किया। सभी अतिथियों ने सूत की माला गाँधी के चित्र पर अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ एवं समापन राष्ट्रगान से किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झालिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी, किसान नेता बाबू चौधरी, अधिवक्ता संतोष गुरयानी, सेवा दल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष नेहा चावरे, महिला कांग्रेस नेता नसीम खान, आशा सोनी राकेश चन्देले, गोल्डी बैस, संजय दुबे, मुकेश गांधी, शंकर परदेसी, शरद बामने, पिंकी शर्मा, गौरव चौधरी, शेख रमजान, अनिल रैकवार, राहुल दुबे, दिनेश बलौरिया सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

error: Content is protected !!