कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया जयस्तंभ पर प्रदर्शन, कैंडल जलाई

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया जयस्तंभ पर प्रदर्शन, कैंडल जलाई

इटारसी। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड (Congress Seva Dal Young Brigade) ने आज जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) पर भ्रष्टाचार, पहलवानों पर कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया और ओडिशा (Odisha) हादसे में मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि देने कैंडल जलाई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी (Gajanan Tiwari) ने कहा कि हाल ही में हुई ट्रेन दुर्घटना के चलते अपने जीवन को खो चुके सैकड़ों भारतवासियों की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि कैंडिल जलाई। इसके साथ ही भाजपा दमनकारी नीति, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार के के खिलाफ प्रदर्शन किया है। देश के रेल मंत्री को रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

इस अवसर पर सेवादल यंग ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, शुभम वालिया, महिला सेवादल से नेहा चावरे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मयूर जैसवाल, कमल दर्डा, राकेश चंदेले, सुरिन्दरपाल सिंघ अंटू भाटिया, रमजान, दिनेश, पिंकी शर्मा, रघुराज सिंह बघेल, चंद्रकांत, राहुल दुबे, गोल्डी बैस, सौम्य दुबे सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: