नर्मदापुरम। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं और ओबीसी आरक्षण को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने किसानों की मूंग का बकाया भुगतान, डीएपी और यूरिया खाद की तत्काल उपलब्धता, और ओबीसी आरक्षण संबंधी लंबित मामलों के समाधान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने किसानों की इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार उपस्थित थे।








