कांग्रेस ने निकाली जनजागरण अभियान पदयात्रा

कांग्रेस ने निकाली जनजागरण अभियान पदयात्रा

इटारसी। कांग्रेस (Congress) ने आज वार्ड नंबर 20 में वार्ड के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ जन जागरण अभियान पदयात्रा प्रभारी गजानन तिवारी (Gajanan Tiwari) के नेतृत्व में निकाली।
जन जागरण अभियान की पदयात्रा में वार्ड स्तर पर स्थानीय मुद्दों को भी उठाया और कांग्रेसी रीति नीति के अनुसार कांग्रेस के द्वारा किए कार्य और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया जिसमें मुख्य रूप से वार्ड के सभी जमीनी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा प्रभारी गजानन तिवारी ने बताया कि भाजपा की नीतियों को हर वार्ड स्तर पर उजागर किया जाएगा और प्रदेश और केंद्र में भाजपा के द्वारा किए जा रहे दलित विरोधी, किसान विरोधी, बेरोजगार युवाओं के खिलाफ जो कार्य किए जा रहे हैं उनको जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के शासन काल में महंगाई चरम सीमा पर है, आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। सभी कांग्रेस जन ने नगरवासियों से अपना आक्रोस प्रकट कर सहयोग की अपील की है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!