इटारसी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस 4 अगस्त को दोपहर 1 बजे कंपनी के पीपल मोहल्ला स्थित कार्यालय का घेराव करेगी।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयूर जैसवाल ने कहा कि इटारसी शहर में बिजली कंपनी द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिसमें बिजली की खपत सामान्य से अधिक आ रही है। जनमानस द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है परन्तु कंपनी द्वारा जबरदस्ती लोगों के घरों मे मीटर लगाए जा रहे हैं।
इसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी कंपनी के कार्यालय का घेराव कर जनहित में अपना विरोध दर्ज करायेगी। उन्होंने आमजनता से आह्वान किया है कि जनता भी साथ आये और इस तुगलकी फरमान के विरोध में अपनी आवाज को पूरी ताकत के साथ उठाए।








