---Advertisement---

बिजली की समस्या से परेशान नगर के लिए कांग्रेस कल करेगी आंदोलन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर में बिजली की समस्या को हल कराने लेकर कांग्रेस (Congress) कल 27 जून को आंदोलन करेगी। इस समय शहर का लगभग हर हिस्सा बिजली के संकट से ग्रस्त है। कभी मेंटेनेंस (Maintenance) के नाम पर तो कभी फाल्ट (Fault) के नाम पर घंटों कई जगह बिजली नहीं मिल रही है। गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है, बीमार, बुजुर्ग बच्चे बिजली नहीं मिलने से सर्वाधिक परेशान हैं।

बाजार में बिजली आधारित कामकाज खासा प्रभावित हो रही है, उस पर बिजली कंपनी के अधिकारी किसी को संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। इन सारी परेशानियों से विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराने कल 27 जून, गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर कांग्रेस कमेटी (City Congress Committee) के नेतृत्व में कांग्रेस आंदोलन करेगी और विभाग से समस्या के निराकरण की मांग की जाएगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal) ने कहा कि शहर में बहुत समय से बिजली की समस्या देखी जा रही है।

बेवजह, बिना बताये, बिजली की कटौती कर दी जाती है। बार=बार मेन्टेनेंस के बाद भी जरा सी हवा पानी में बिजली गुल कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आवाज उठाना जरूरी हो गया है। हम सभी कांग्रेसी कल एमपीईबी कार्यालय (MPEB Office) के बाहर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के जागरूक नागरिकों से भी निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर जनहित में अपनी आवाज बुलंद करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.