इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान के विरोध स्वरूप कल 8 मार्च, शनिवार को प्रातः11:30 बजे से तुलसी चौक इटारसी में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक,नगर, मंडलम,सेक्टर,बूथ कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी,सदस्य, कांग्रेस मोर्चा संगठन,विभाग व प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी, निर्वाचित कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने पार्टी सदस्यों से शामिल होने का अनुरोध किया है।
उक्त धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे, सहप्रभारी असमत सिद्दीकी गुड्डू,प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।