नर्मदापुरम/इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले के कांग्रेसजन मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर अत्यधिक सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं को फॉर्म भरने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए, जिला कांग्रेस द्वारा जिले भर में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि जनता को सीधे मदद मिल सके।
इटारसी में तीन स्थानों पर लगा शिविर
इसी क्रम में, आज रविवार को इटारसी शहर के तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर कांग्रेस ने शिविर लगाकर मतदाताओं के फॉर्म भरे।
- वार्ड 34, चयन कॉलोनी
- आटा चक्की के पास, तीन बांग्ला
- चेतन नगर
इन शिविरों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, इटारसी शहर के एसआईआर प्रभारी शेख रमजान, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी, पार्षद अंजलि कलोसिया, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, प्रमोद कलोसिया, ओम सेन, पूर्व एल्डरमैन अनिल बस्तरवार, पूर्व पार्षद लखन राठौर समेत अनेक प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे और उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।
जिले भर में कांग्रेस के सिपाही मैदान में
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि जिले के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्य में योगदान दे रहे हैं।
- पिपरिया : एसआईआर प्रभारी सुधा सिलावट, महेश पटेल, फहीम अब्दुल्ला।
- मटकुली : राधे पटेल, नरेंद्र दुबे, उदय राजपूत।
- पचमढ़ी : नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला एवं उजेफा बोरा।
- सिवनी मालवा : नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, राजेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी।
- न्यूयार्ड, बनखेड़ी, माखन नगर : मुकेश यादव, दुर्गेश बेलवंशी, अमृत बिंदु डेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
कल वार्ड 12 में लगेगा अगला शिविर
श्री रैकवार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को आगे बढ़ाते हुए, कल 24 नवंबर को इटारसी शहर के वार्ड 12 (नई गरीबी लाइन, गुरुद्वारा चौराहा के सामने) दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिला कांग्रेस के नेतृत्व में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने वार्ड 12 के सभी कांग्रेसी और मतदाताओं से शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लेने का निवेदन किया है।








