---Advertisement---

पुरानी इटारसी बाजार, सहित कांग्रेसी वार्ड में काम नहीं होने की शिकायत लेकर सीएमओ से मिले कांग्रेसी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुरानी इटारसी सोमवार बाजार में व्याप्त अनियमितता, कांग्रेस पार्षदों वाले वार्ड में छोटे-छोटे काम नहीं होने, पुरानी इटारसी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना जैसी मांगों को लेकर आज कांग्रेसियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा से मुलाकात की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल के नेतृत्व में नगर पालिका इटारसी सीएमओ से मुलाकात कर जल्द से जल्द निराकरण के लिए कहा गया। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने यह बताया कि पुरानी इटारसी बाजार में सूखा सरोवर मैदान के पास सोमवार और शुक्रवार को दो दिन बाजार लगता है। जहां बाजार लगता है उस स्थान पर कीचड़ हो रही है, सब्जी विक्रेता कीचड़ में बैठकर व्यापार करने को मजबूर हैं जिससे उपभोक्ताओं को भी गंदगी वाली प्रदूषित सब्जी लेना पड़ रहा है। वहां जगह कम होने से जाम की स्थिति बन जाती है। सीएमओ ने शुक्रवार को बाजार वाले दिन स्थल निरीक्षण का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि नगर कांग्रेस ने सीएमओ से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेसी वार्डों में छोटे-छोटे काम के लिए पार्षद और जनता परेशान हैं, पुरानी इटारसी में महाराणा प्रताप की मूर्ति नहीं लग पा रही है, पुरानी इटारसी सब्जी बाजार की समस्या आदि पर सीएमओ से चर्चा हुई है, उन्होंने शुक्रवार को बाजार का निरीक्षण करने को कहा है। यदि नहीं होता है तो आगे की रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नारायण ठाकुर, सीमा भदौरिया, रमा चंद्रवंशी, अमित कापरे, पप्पी कलोसिया, अभिषेक साहू, राहुल वर्मा, मनीष चौधरी, अनिल रैकवार, रवि अग्रवाल, बबलू बस्तवार, राहुल दुबे, दिनेश बलौरिया, बबलू बामने, गोल्डी बैस, प्रतीक मालवीय, गौरव चौधरी, सौम्य दुबे, प्रणीत मिश्रा, मयंक चौरे, अंशुल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

इनका कहना है…

कांग्रेस के सदस्यों ने पुरानी इटारसी बाजार सहित वार्डों में कुछ कामों को लेकर चर्चा की है। शुक्रवार को मौके पर जाकर देखेंगे, कुछ लाइट, जगह की कमी आदि बतायी है, व्यवस्थित करेंगे, लाइट लगवायेंगे। जहां तक वार्डों में काम का सवाल है तो हमने नोट कर लिये हैं, यथासंभव काम कराये जाएंगे।

श्रीमती ऋतु मेहरा, सीएमओ

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.