---Advertisement---

बनखेड़ी से सिवनी मालवा तक कांग्रेसियों ने किया सीएम का विरोध

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। पटवारी भर्ती घोटाला, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परेशान किसानों के लिए सवाल करने जा रहे नर्मदापुरम (Narmadapuram) कांग्रेस (Congress) पदाधिकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में लिया। कांग्रेस ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक, और तानाशाही कहा है।

नर्मदापुरम जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) बनखेड़ी और सिवनी मालवा (Seoni Malwa) में लाडली बहनों के कार्यक्रम में शिरकत करने आए जहां बनखेड़ी (Bankhedi) से सिवनी तक कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल को घर पर ही हिरासत में लेकर नजऱबंद किया। सिवनी में मुख्यमंत्री से पटवारी भर्ती घोटाला, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परेशान किसानों के लिए सवाल करने जा रहे कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी सहित अन्य कांग्रेसियों की गाड़ी रोककर उन्हें हिरासत में लिया।

बनखेड़ी पिपरिया में पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, नगर अध्यक्ष आनंद पलिया, पिपरिया सोहगपुर के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। नर्मदापुरम में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष मीना वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी बबलू राठौड़, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष भूपेश थापक, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बलवीर चौहान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास आर्य, दीपसिंह सिसोदिया, अमित खत्री, अफरीद खान, सचिन निगोते, पीयूष जैन, अफराज़ खान, राजेश चौहान कक्का, हीरालाल अहिरवार, कपिल यादव को गिरफ्तार किया।

सिवनी मालवा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर शर्मा, मुकेश पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सावन यादव, अभिषेक यादव, देवेंद्र कुछबंदिया, तरुण ठाकुर, विकास यादव, राजा पटेल, संतोष बकोरिया,अलीम शाह, जहीर बैग, राहुल यादव, अंशुल, आशीष दामङे, रोशन परदेसी, पार्षद अयूब अली, मोहसिन खान आदि को गिरफ्तार किया। थाने में कांग्रेसियों से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष अजय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुग्रह गौर, हेमंत चौधरी, कुलदीप राठौड़, अभिषेक गौर ने मुलाकात की और प्रदेश सरकार की निंदा की।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा, एक आदिवासी जिला पंचायत अध्यक्ष जिनको राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है, उनको सरकारी कार्यक्रमों में उचित सम्मान नहीं देना दर्शाता है कि महिला और आदिवासियों के प्रति भाजपा और मुख्यमंत्री की क्या सोच है। कांग्रेसियों को इस तरह बर्बरतापूर्ण गिरफ्तार करना, नजऱबंद करना अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही को याद दिलाता है, कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है । कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल ने कहा, मुख्यमंत्री डरे हुए हंै, सवालों के जवाव नहीं देना चाहते, इसलिए कांग्रेसियों से न मिलना चाहते न जवाब देना चाहते। ऐसे तानाशाही पूर्ण गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.