सरकार की मुखालफत करने जनता के बीच पहुंचे कांग्रेसी

सरकार की मुखालफत करने जनता के बीच पहुंचे कांग्रेसी

– घर चलो, घर-घर चलो अभियान
इटारसी। मप्र में विधानसभा चुनावों को करीब डेढ़ वर्ष का वक्त शेष है। ऐसे में कांग्रेस की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। घर चलो, घर-घर चलो अभियान के माध्यम से कांग्रेस मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बीच पहुंच रही है। अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमेटी ने आज विरोध प्रदर्शन व रैली निकाली।
नगर अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में रेस्ट हाउस के पास से रैली प्रारंभ हुई। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी का झंडा लिये ढोल ढमाकों के साथ आरएमएस चौराहे, पोस्ट आफिस रोड, फल बाजार, तुलसी चौक, सराफा बाजार, नीमवाड़ा, बजाजी लाइन, चावल लाइन, मोहन काका चौराहा, जयस्तंभ चौक से वापस रेस्ट हाउस परिसर पर आकर समाप्त हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता से संपर्क किया।
पहली लाइन युवा कांग्रेस कार्यालय पर मयूर जायसवाल के व पोस्ट आफिस रोड पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेष मेहरा के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया। रैली में अभा कांग्रेस सचिव मप्र सह प्रभारी सीपी मित्तल, होशंगाबाद जिला प्रभारी पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, शैलेन्द्र दीवान, पूर्व विधायक ओम रघुवंशी, सविता दीवान शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, प्रदेश सचिव गुड्डन पांडेय, संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अशोक जैन, जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, होशंगाबाद से राकेश शर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी,पूर्व नपाध्यक्ष इटारसी नीलम गांधी, रवि जायसवाल, सोहागपुर संतोष मालवीय, होशंगाबाद मीना वर्मा, गजानन तिवारी, गुफरान अंसारी, अमोल उपाध्याय, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष सोनू बकोरिया, जिला अध्यक्ष खेल विभाग रामशंकर सोनकर, चंद्रगोपाल मलैया, मोहन झलिया, राधेश्याम पटेल, समीर शर्मा,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा भदौरिया, सम्राट तिवारी, गोल्डी बेस, गौरव चौधरी, सतीश बेस, मुकेश यादव, राकेश चन्देले, रवि अग्रवाल, अशोक साकल्ले, संजय दुबे, हनी गोठी, हरीश अग्रवाल, धर्मेन्द्र मालवीय, साधना दुबे, अमित कापरेसहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!