---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली एवं आमसभा कल इटारसी में

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) द्वारा संपूर्ण प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) का आगमन कल बुधवार को सायंकाल होशंगाबाद विधानसभा (Hoshangabad Assembly) के इटारसी (Itarsi) नगर में होने जा रहा है। यात्रा की जानकारी देते हुये नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal) ने बताया कि यात्रा शाम 6 बजे सनखेड़ा नाका (Sankheda Naka) से इटारसी शहर में प्रवेश करेगी। एसबीआई पुरानी इटारसी (SBI Old Itarsi) तिराहा पर नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं यात्रा का स्वागत करते हुये वाहन रैली के माध्यम से अगवानी करेगी।

यात्रा ओवरब्रिज (Overbridge), पुलिस थाना (Police Station), रेलवे स्टेशन (Railway Station), जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk), सराफा बाजार (Sarafa Bazaar) होते हुये श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) पहुंचेगी, जहां ठाकुर श्री द्वारिकाधीश का पूजन कर यात्रा विश्राम करेगी और आमसभा तुलसी चौक पर आयोजित होगी। आमसभा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala), पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) एवं प्रदीप जैन (Pradeep Jain), आदित्य सहित जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराज पटैल सहित स्थानीय वक्ता संबोधित करेंगे। श्री जायसवाल ने नगरवासियों से, कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनआक्रोश रैली एवं आमसभा को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.