---Advertisement---

पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़े

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इटारसी/होशंगाबाद। राज्यपाल मंगू भाई ने पटेल कहा की विकास की राह में पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करना जरुरी है। वंचित वर्गो को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, इसका विशेष ध्यान रखें। राज्यपाल श्री पटेल आज अतिथि गृह तवा भवन तवानगर में ग्रामीण विकास विभाग, जनजाति कार्य विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक में कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव (Commissioner Rajnish Srivastava), पुलिस महानिरीक्षक जेएस कुशवाहा (Inspector General of Police JS Kushwaha), कलेक्टर धनंजय सिंह (Collector Dhananjay Singh), कलेक्टर बैतूल अमनवीर सिंह (Collector Betul Amanveer Singh) बैस, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर (Santosh Singh Gaur), पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद, संचालक एसटीआर एल कृष्णमूर्ति, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सरियाम उपस्थित थे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत संचालित पर्यटन सबंधित गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि जमीनी स्तर पर वंचित वर्गों की समस्याओं को जाने और पूरी गंभीरता से उनका समाधान करें। यह जरूरी है कि मैदानी अधिकारी भी वंचित वर्गों के प्रति उदार रुख अपनाकर कार्य करें। जरुरत जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की है।
राज्यपाल श्री पटेल को बैठक में कलेक्टर सिंह एवं बैतूल कलेक्टर बेस द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं निर्माण मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एल कृष्णमूर्ति द्वारा वन्य जीव संरक्षण और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। एसपी बैतूल द्वारा जिले में जनजाति क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए नवाचारों से अवगत कराया गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!