---Advertisement---

जनपद पंचायत केसला के ग्राम नया मल्लूपुरा में खेत तालाब निर्माण प्रारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए जल गंगा संवर्धन अभियान को मध्यप्रदेश में साकार करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के विविध कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 30 मार्च से की गई है और यह 30 जून तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत श्रमदान, दीवार लेखन, जल चौपाल जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन की खेत-तालाब योजना का लाभ लेकर जिले के कई किसान अपने खेतों में तालाब का निर्माण कर रहे हैं, जिससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि मनरेगा (रोजगार गारंटी योजना) के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।

ग्राम पंचायत नया भाड़भूड़ अंतर्गत नया मल्लुपुरा में खेत तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। ग्राम पंचायत नया भाड़भूड़ के ग्राम नया मल्लुपुरा में हितग्राही लखन पासे के खेत में खेत तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल के संचयन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खेत तालाब निर्माण से भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई हेतु सतत जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा। यह प्रयास जल संरक्षण को मजबूती देने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

ग्राम कांदई कलॉ में डगवेल रिचार्ज कार्य प्रारंभ

अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत केसला द्वारा ग्राम कांदई कला में डगवेल रिचार्ज कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कार्य का उद्देश्य भू-जल स्तर को पुन: संतुलित करना एवं वर्षा जल के बेहतर संचयन के माध्यम से जल संकट को कम करना है। यह प्रयास जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!