सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत शासकीय कुसुम महा विद्यालय (Government Kusum Maha Vidyalaya, Seoni Malva) के प्राध्यापक विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूलों का भ्रमण करके अभियान के अंतर्गत जानकारी दे रहे हैं।इसी अभियान का दल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी से मिला और विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टॉफ को ई-प्रवेश एवं मप्र सरकार द्वारा महाविद्यालों में विद्यार्थियों के लिये चलाई जा रही योजनाओं एवं छात्रवृत्ति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाट के प्राचार्य सुभाष राठौर से भी संपर्क कर जानकारी प्रदान की।
इस दौरान शासकीय कुसुम महाविद्यलय के सहायक प्राध्यापक गजानन वास्कले, सहायक प्राध्यापक हिंदी प्रेम नारायण परते, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र डॉ मोहन सिंह गुर्जर, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र प्रशांत चौरसिया, सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र ने जानकारी प्रदाय की। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक राजेश देवडिय़ा, योगेंद्र मालवीय रोशन गौर अर्पित मिश्रा उपस्थित थे।
कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत संपर्क प्रारंभ


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









