इटारसी। नेशनल हाईवे पर बैतूल (Betul) तरफ से आ रहे एक कंटेनर (Container) का स्टीयरिंग फेल हो जाने से वाहन एक पेड़ से टकराया गया। घटना में कमलेश यादव पिता रविन्द्र सिंह यादव घायल हो गया है।
घटना आज सुबह की है, जब बैतूल तरफ से आ रहे कंटेनर का स्टीयरिंग फेल हो गया और कंटेनर पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 के राजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं पायलट शिवशंकर ने पहुंचकर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
कंटेनर का स्टीयरिंग फेल, एक घायल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









