बनखेड़ी। सहकारी समिति कर्मचारियों (Co-operative society employees) का प्रदेश स्तरीय आंदोलन जारी है। उसी क्रम में बनखेड़ी सहकारी समिति कर्मचारियों ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार के माध्यम से समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें कर्मचारियों द्वारा उल्लेख किया गया कि पूर्व में कर्मचारियों द्वारा अनेक जगहों पर ज्ञापन आवेदन के माध्यम से समस्याओं को अवगत करा चुके हैं। लेकिन आज दिनांक तक कोई हल नहीं निकल पाया है। जिससे मजबूर होकर कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन का रास्ता उठाना पड़ा संगठन की मांग है। पहली मांग सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबंधक सहायक प्रबंधक विक्रेताओं लेखापाल लिपिक कंप्यूटर ऑपरेटर चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन भत्ता एवं बीमा अन्य सुविधाएं लाभ दिया जाए। दूसरी मांग सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है। उसे तुरंत आवंटित जारी किया जावे एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है जिसे तुरंत भुगतान किया जाए, एवं तीसरी मांग गेहूं चना सरसों धान मक्का एवं बाजरा आदि उपार्जन कार्य का कमीशन प्रासंगिक व्यय जो कई वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है। उसे जल्द भुगतान कराया जाए इन मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों कलम बंद आंदोलन भी जारी है।
ज्ञापन देने वालों में रामगोपाल चौकसे, दिनेश पटैल, लक्ष्मी पटेल, सीताराम राय, दामोदर दास बैरागी, जगदीश मिश्रा, राजेश शर्मा, श्याम यादव , सुन्दर लाल पटवा, जगदीश पटेल , सतीश पटेल, महेन्द्र ठाकुर, अनिल पाल ,सत्येंद्र शुक्ला, अमर सिँह मालवीय, रामप्रसाद यादव, बसंत यादव, यशवंत पटेल आदि उपस्थित रहे।
सहकारी समिति कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









