---Advertisement---

अदालतें, संसद, विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी संविधान के तहत काम करते हैं

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा सरस्वती स्कूल मालवीयगंज इटारसी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने संविधान गौरव अभियान पर आधारित अच्छे निबंध लिखने वाले युवाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

पहला ईनाम प्रिंस कुमार कक्षा दसवी, दूसरा इनाम आदित्य गौर ग्यारहवी और तृतीय ईनाम तन्मय कीर को प्राप्त हुआ। विचार गोष्ठी में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, पार्षद एवं सभापति मंजीत कलोसिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य शैलेन्द्र दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं टोली सदस्य गोपाल शर्मा, शाला प्राचार्य बृजमोहन त्रिपाठी, पूर्व आईटी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, गौरव बड़कुर, करण बरगले, शाला परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

विचार गोष्ठी के समापन अवसर पर संविधान पर अच्छे विचार रखने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। टोली के सदस्य शैलेन्द्र दुबे द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी एवं आभार शाला प्राचार्य बृजमोहन त्रिपाठी ने किया। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है, जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है।

यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके।

मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है। संविधान दिवस पर सभी देशवासी एक दूसरे को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लेकिन इस बार का संविधान दिवस कुछ खास है। बड़े स्तर पर संविधान दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। संविधान गौरव दिवस के इटारसी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और मंजीत कलोसिया ने संचालन किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.