सिवनी मालवा। नगर में मारवाड़ी समाज द्वारा गणगौर उत्सव मनाया जा रहा है, गणगौर उत्सव का कार्यक्रम श्री सीताराम मंदिर में रखा गया। मारवाड़ी समाज की नीरू ने बताया संजना तोशनीवाल एवं प्राची सारडा ने ईशरजी एवं गौर की भूमिका अदा की।
ईशरजी एवं गौर द्वारा नृत्य एवं नाटिका की गई। मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा झाले वारने किए गए, पाती खेली गई। मारवाड़ी समाज की पूजा खडलोया, शिवांगी सारडा, पुनीता सारडा, प्रियंका सारडा, नीतिका, खुशबू सारडा ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
माहेश्वरी महिला मंडल ने ड्रेस कोड दिया जिसमें माहेश्वरी महिला मंडल ने रानी कलर की साड़ी एवं लहंगा पहना एवं सभी महिलाओं को ग्रीन कलर की साडिय़ां एवं लहंगा में देखा गया। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, पूजा अर्चना की गई, ज्वारे के गीत गाये। मारवाड़ी समाज की गणगौर में माहेश्वरी महिला मंडल ने सभी महिलाओं को गोट दी।