गौ सेवकों ने किया गोवंश का उपचार

गौ सेवकों ने किया गोवंश का उपचार

बनखेड़ी। एक ओर जहां गाय को सनातन संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है, वही लोगों द्वारा गौ वंश को सडको पर वे सहारा छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण सड़को पर वाहनो की टक्कर से कई गौ वंश घायल हो जाते हैं। बनखेड़ी मे लगातार गौ सेवकों द्वारा घायल, बीमार गौ वंश का उपचार किया जाता है। शुक्रवार को एक घायल गौ वंश जिसके शरीर में एक बहुत बड़ा घाव हो गया था जिसका उपचार बनखेड़ी के गौ सेवकों किया, उपचार जितेंद्र भार्गव, दयाशंकर विश्वकर्मा, कपिल शुक्ला, संदीप पटेल, अजीत पटेल, कुलदीप शुक्ला, शुधाँसू पटेल तरुण पटेल द्वारा किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!