CPCT Apply Online2023 : मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर दक्षता / कौशल प्रमाणीकरण परीक्षा हेतु संविदा / नियमित नियुक्तियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सुचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर क्षेत्र में कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT) पास होना अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश MAP IT द्वारा CPCT की परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जा रहा है। वह उम्मीदवार जो MP CPCT का आवेदन करना चाहते हैं वे दिनांक 19 अप्रैल 2023 से 29 अप्रैल 2023 तक नीचे दी गई लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
{प्रतिदिन नई-नई भर्ती की जानकारी के लिए गूगल पर narmadanchal.com सर्च करें}
CPCT Apply Online 2023
Apply Online
CPCT Apply Online 2023 – Important Date
आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- 19/04/2023
आवेदन की अंतिम तिथि :- 29/04/2023
परीक्षा तिथि :- 13 & 14 मई 2023
CPCT Online Form 2023 – Age Limit
न्यूनतम आयु सीमा :- 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा :- 60 वर्ष
आयु सीमा की गणना 29/04/2023 से की जायेगी।
CPCT Online Form 2023 – Application Fee
जरनल / ओबीसी / ईडब्लू एस वर्ग के लिए :- 660 रूपये
एससी / एसएसटी वर्ग के लिए :- 660 रूपये
उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।
CPCT Exam Pattern
CPCT परीक्षा दो खंडों में विभाजित होती है।
Typing Test (English & Hindi)
Multiple Choice Questions (MCQ)
इस भाग में पाठ्यक्रम से 75 प्रश्न होते है।
प्रत्येक प्रश्न में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे।
जिनमे से कोई एक ही विकल्प सही होगा।
इस भाग में पूछे गए सभी प्रशनों के उत्तर देने के लिए आपको 75 मिनट का समय दिया जायेगा।
MCQ टेस्ट पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा। गलत उत्तर या बिना प्रयास के प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं कटेगा।
Typing Test (English & Hindi)
English Typing : अंग्रेजी paragraph को टाइप करने के लिए आपको 15 मिनट का समय दिया जायेगा।
English Typing Test में पास होने के लिए आपकी टाइपिंग स्पीड कम-से-कम 30 WPM (Net Words per Minute) होनी चाहिए।
Hindi Typing : हिंदी में दिए गए अनुच्छेद को टाइप करने के लिए भी आपको 15 मिनट का समय दिया जायेगा पर इसमें पास होने के लिए आपकी टाइपिंग करने की न्यूनतम स्पीड 20 NWPM होनी चाहिए।
टाइपिंग टेस्ट में निर्देश पढ़ने और भाषाओं के बीच आपको 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
उम्मीदवार की समझ के लिए अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट के लिए 5 मिनट का मॉक टेस्ट होगा।
उम्मीदवार की जानकारी के लिए हिंदी टाइपिंग टेस्ट के लिए 10 मिनट का मॉक टेस्ट होगा।
CPCT Online Form 2023 – Important Documents
सीपीसीटी परीक्षा का एग्जाम देने जाने वाले आवेदकों को कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं, आधार कार्ड की फोटो कापी साथ में ले जाना होगा।
CPCT Apply Online 2023 – Education Qualification
CPCT परीक्षा का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।