आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
इटारसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई इटारसी (CPE Itarsi) में 74 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य आरके रुद्र ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री जोसमिन टी जोश, वरिष्ठ शिक्षक आलोक मिश्रा एवं उप प्राचार्य एमएल राठौर ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। प्राचार्य श्री रूद्र ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यालय के बच्चों को आत्मनिर्भरता का मंत्र अपनाते हुए देश को नित नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन मनीषा त्रिपाठी हिन्दी शिक्षिका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
CATEGORIES Itarsi News