इटारसी। 28 जून से राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान को बूथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद अगले दो दिनों तक टीम घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएगी।
अभियान की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत नारे लेखन, रंगोली, जागरूकता रील, चौपाल चर्चा, आदि आज 23 जून को वार्ड 12, न्यास कॉलोनी झुग्गी (ओझा बस्ती) इटारसी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक
भले ही आपके बच्चे को हाल ही में नियमित टीकाकरण के तहत या किसी अन्य अभियान में पोलियो की दवा पिलाई गई हो, इस राष्ट्रीय अभियान में उसे दोबारा दवा पिलाना सुरक्षित और आवश्यक है, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। जागरूकता रैली में शिक्षिका श्रीमती आशा पटेल, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू, पूजा गौर, सीमा सोनिया, सहायिका आशा परोची, अंजलि गोठे और सभी बच्चों का विशेष सहयोग रहा।










