---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

watch video : एक हाथ से कैच लेकर रोशन बना सबके लिए प्रेरणा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। हौंसले बुलंद हों, और सीखने का जुनून हो तो कोई काम मुश्किल नहीं। यह बात साबित की है, क्रिकेट (Cricket) का ककहरा सीखने वाले रोशन कुचबंदिया (Roshan Kuchbandia) ने। रोशन ऐसा खिलाड़ी है, जो एक हाथ से किसी सिद्धहस्त खिलाड़ी की तरह ही केच करता है। आज उसकी प्रतिभा गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में देखी गयी, जहां ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दरअसल, रोशन का एक हाथ काम नहीं करता है। बावजूद इसके उसकी लगन और बुलंद हौसले ने उसे क्रिकेटर (Cricketer) बनने के लिए प्रेरित किया।
आज गांधी मैदान पर पहुंचे रोशन को कैच का अभ्यास कराया तो शेष बच्चे उसकी प्रतिभा देखकर उसकी हौसला अफजायी कर रहे थे।

आज वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शर्मा ने शिविर में पहुंचकर बच्चों को बिस्कुट वितरित किये। इंडियन क्रिकेट क्लब (Indian Cricket Club) एवं लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी (Lakshya Cricket Academy) के संयुक्त तत्वावधान में जारी क्रिकेट कोचिंग (Cricket Coaching) में आज प्रशिक्षु की संख्या 82 पर जा पहुंची। आज मैदान पर पहुंचकर नन्हे खिलाडिय़ों ने सबसे पहले मैदान की सफाई की।
आज कैम्प के संचालन का जिम्मा वरिष्ठ क्रिकेटर अतुल राठौर को के पास रहा। अमिताभ दुबे ने रनिंग (Running) व एक्सरसाइज (Exercise) करायी। अमित जयसवाल ने आज कैम्प के सबसे प्रतिभावान 7 गेंदबाज व 6 बल्लेबाजों को चुनकर एक टीम बनाई और उनके बीच मैच कराया। नीरज झा ने अपनी युवा टीम को दो टीम में बांटकर मैच कराया। मनीष सेतपलानी ने खिलाडिय़ों को कैच प्रैक्टिस (Catch Practice) करायी और बल्लेबाजी के गुर सिखाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.